अनुकृति गुसाईं बनीं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेत्री अनुकृति गुसाईं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई इस नई जिम्मेदारी के बाद अनुकृति गुसाईं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


अनुकृति गुसाईं लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
अनुकृति गुसाईं को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन में भी खुशी का माहौल है। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!