भारत देश की गौरव व महान गायिका लता मंगेशकर की हुईं मौत

 भारत देश की गौरव व महान गायिका लता मंगेशकर की हुईं  मौत

मुम्बई।महान गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नही रही। देश की महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। आठ जनवरी को वह कोरोना से संक्रमित हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं। दयालु और स्नेही लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।” लता मंगेशकर ने अपने 78 साल के करियर में करीब 25 हजार गीतों को अपनी आवाज दी थी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!