गढ़वाल में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में अहम पहल, 13 नए मोबाइल टावरों को मंजूरी

पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। क्षेत्र के 13 स्थानों पर नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने के बाद गढ़वाल सांसद ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।


भेंट के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि गढ़वाल का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय एवं दुर्गम है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई क्षेत्रों में आज भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद ने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का आग्रह भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। केंद्रीय संचार मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर संचार सुविधाएं विकास की गति को बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!