नैनीडांडा। प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज मधवाल के नेतृत्व मे प्रधान संगठन नैनीडांडा द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर विकास खंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक तालाबंदी की उसके बाद मुख्य्मंत्री को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया ।
मनोज मधवाल ने कहा कि जब तक हमारी 10 सूत्रीय मांगे नहीं मानी गई तब तक प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा. धरने पर महासचिव अनिल कुमार संरक्षक कुलवीर रावत, शशि कुमार ध्यानी मीडिया प्रधारी शोभा देवी, भारत बिष्ट जितेंद्र उपाध्यक्ष सिंह, किरण, कोमल देवी, सरोजनी देवी बृजराज, मनबर, संजना, रेनू, सूरज, महिपाल सहित सभी प्रधान जनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।













Leave a Reply