जातीय अपमान के मामले में महानगर कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली कोटद्वार में दी तहरीर

कोटद्वार। अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के सम्मान और सामाजिक सौहार्द से जुड़े मामले को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष मीना बच्छवाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली कोटद्वार में पहुंचकर थाना प्रभारी को FIR दर्ज करने हेतु तहरीर सौंपी है।


उन्होंने आरोप लगाया गया कि सार्वजनिक स्थल पर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ विपक्षी नेता के कार्यक्रम के बाद कथित रूप से यज्ञ एवं गंगाजल छिड़ककर स्थान को शुद्ध करने तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का कृत्य किया गया।

कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति/जनजाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कृत्य बताया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मीना बच्छवाण ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली समाप्त होने के बाद बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंच का शुद्धिकरण जो किया है ये कृत्य बहुत घृणित कृत्य है।
और उनकी मांग है कि ऐसे बीजेपी पार्टी के कथाकथित लोगों की अरेस्टिंग की जाये।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!