कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष से जुड़े एक व्यक्ति का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस ने वायरल वीडियो को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वायरल वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष का मीडिया संबंधी काम देखने वाला एक शख्स शराब के ठेके से बोतलें लेकर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के वाहन में रखता हुआ दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है.मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील के माध्यम से जिलाधिकारी और कोटद्वार कोतवाली को ज्ञापन भेजा है।
तो वहीं यूकेडी नेता रोहित डंडरियाल ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष को इसमें स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या यहां वाहन नशे करने वालों के प्रयोग में लाने के कोटद्वार शहर में लाया गया है।













Leave a Reply