कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
खोह नदी में कथित तौर पर नियम-कायदों को ताक पर रखकर खनन किए जाने का मामला सामने आया है। नदी में हो रहे खनन को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि खोह नदी में खनन गतिविधियां जारी हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यदि खनन नियमों के विपरीत हो रहा है, तो संबंधित विभाग की निगरानी और कार्रवाई कहां तक प्रभावी है। वहीं, प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
इस मामले में उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप सिंह ने कहा कि अवैध खनन के मामलों में तहसील प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।














Leave a Reply