कोटद्वार। शहर के प्रतिष्ठित marshal tailor की नई शाखा का शुभारंभ कोटद्वार के हृदयस्थल झंडा चौक में किया गया। नई शाखा के शुभारंभ पर नगर निगम कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Marshal tailor & garments कोटद्वार में लंबे समय से अपनी बेहतर सिलाई, गुणवत्ता और विविध प्रकार के परिधानों के लिए पहचान रखता है। प्रतिष्ठान की पहली शाखा मालगोदाम रोड पर संचालित हो रही है, जहां पुलिस एवं वन विभाग की वर्दियों के साथ-साथ विवाह समारोहों के लिए दूल्हों की शेरवानी, कोर्ट-पैंट, ब्लेजर तथा पैंट-शर्ट सहित विभिन्न प्रकार के परिधान उपलब्ध हैं।
नई शाखा के खुलने से शहरवासियों को बेहतर गुणवत्ता वाले परिधानों और सिलाई की सुविधा उनके नजदीक ही उपलब्ध होगी। साथ ही, प्रतिष्ठान के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मेयर शैलेंद्र रावत ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कोटद्वार में स्थानीय व्यवसायों का विस्तार शहर की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने marshal tailor & garments के संचालक एवं समस्त टीम को नई शाखा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।















Leave a Reply