छात्रा की मौत के बाद विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर खड़े हुये सवाल

पौड़ी । वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में बीएससी हॉर्टिकल्चर चतुर्थ वर्ष की छात्रा मधु यादव की मौत के बाद विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।


शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को पाबौ, पौड़ी, श्रीनगर होते हुए ऋषिकेश ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद साथी छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध जताते हुए पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं और समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया।

वहीं, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं। साथ ही विरोध कर रहे छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मजिस्ट्रेट अधिकारी को मौके पर भेजने की बात कही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!