जनता लेगी क्षेत्र की उपेक्षा का हिसाब

कोटद्वार–कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने यमकेश्वर विधानसभा को प्रदेश की सबसे उपेक्षित विधानसभा बताते हुए भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से यमकेश्वर में भाजपा की महिला विधायक रही हैं, लेकिन क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों ने केवल सरकार बनाने में भूमिका निभाई, जबकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।


विनोद डबराल ने कहा कि डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है और क्षेत्र की जनता अब भाजपा की कार्यशैली को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि यमकेश्वर के कई भाजपा कार्यकर्ता भी क्षेत्र की उपेक्षा से नाराज हैं और जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता उपेक्षा और विकासहीनता का हिसाब लेने का काम करेगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!