कोटद्वार। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल की अगुवाई में कार्यकर्ता झण्डाचौक पर जमा हुए। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे अहम पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ टिप्पणी करते समय भाषा की मर्यादा और संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने जोर दिया कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं के बयानों का बड़ा असर होता है। इसलिए उन्हें अपनी बात कहते समय शब्दों का चुनाव बहुत सावधानी से करना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी पर बिना सोचे-समझे बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल ने मातृशक्ति का भी अपमान किया है जिसको हम देवभूमि के लोग जरा भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।















Leave a Reply