एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पहली बार पहुंचे कोटद्वार, कोतवाली का किया निरीक्षण

कोटद्वार। उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन पहली बार कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने कोटद्वार कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

एडीजी ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी को रोकने के लिए पुलिस को हाईटेक बनाया जा रहा है और पुलिस की तकनीकी क्षमता को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने जनता से भी साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक और सतर्क रहने की अपील की। एडीजी ने कहा कि साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस के साथ-साथ आम जनता की जागरूकता भी बेहद जरूरी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!