मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला का 23 सितम्बर को होगा उद्घाटन

कोटद्वार । महाराजा पैलेस में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला का उद्घाटन 23 को सितम्बर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा किया जायेगा।

Oplus_131072


रामलीला की बैठक में सहभागिता कर आगामी रामलीला आयोजनों की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।

Oplus_131072


रामलीला के अंतर्गत आयोजित होने वाली रामलीलाएँ भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समाज तक पहुँचाने तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Oplus_131072


इस अवसर पर 24 सितंबर को नगर निगम के महापौर शैलेंद्र सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित भी किया जायेगा
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला की समिति में अध्यक्ष सुनील रावत, सचिव साधना अग्रवाल, स्टेज डायरेक्टर जगदीश फुलारा, कमल आर्य, जयप्रकाश केष्ट वाल, दिनेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा प्रेम प्रजापति,मंच संचालक राधेश्याम शर्मा, संदीप वर्मा और संरक्षक रामप्रसाद जिंदल को चुना गया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!