सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का पौड़ी में हुआ शुभारंभ

पौड़ी । रांसी स्टेडियम में शुक्रवार को खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ हुआ। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर, ध्वजारोहण और ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और सांसद ने उन्हें खेल भावना, अनुशासन व नियमों के पालन की शपथ दिलाई गयी।


सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी।

इसमें गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की 11 विधानसभा क्षेत्रों से 3,964 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। फुटबॉल, बैडमिंटन, मलखंभ, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, पिट्ठू, मुर्गा झपट, गोली और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित होंगी।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल महाकुंभ के जरिए ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। सांसद ने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!