कोटद्वार। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में दैनिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मानपुर क्षेत्र स्थित एक दुकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त जानकी प्रसाद निवासी कोटद्वार को उसकी दुकान से 424 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
चरस बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-226/2026, धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जांच में यह प्रकाश में आया है कि अभियुक्त जानकी प्रसाद पूर्व में वर्ष 2013 में भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है।














Leave a Reply