कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यमकेश्वर विधानसभा के दुगड्डा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया। कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा जरूरी है और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में स्पष्टता एवं पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ उन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।















Leave a Reply