सुलेखा गौड को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर जताई खुशी

 सुलेखा गौड को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर जताई खुशी

लैन्सडौन। भारतीय जनता पार्टी जयहरीखाल मंडल के कार्यकर्ताओं ने जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम धौडा पल्ला श्रीमती सुलेखा गौड़ (वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य) को जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व और लैन्सडौन विधायक महंत दलीप सिंह रावत का आभार जताया है। प्रदेश संगठन ने मंडल अध्यक्ष चुनावोँ के दौरान कहा था कि जिस जिस मंडल से महिलाये अध्यक्ष पद पर दावेदारी करेगी। उन्हें संगठन चुनावोँ में तवज्जो देते हुये पूरे उतराखँड में 84 महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने की बात कही थी। वही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा गौड ने सभी का आभार जताते हुये कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी कब बडे पद पर पहुँच जाये। ये भाजपा में ही मुमकिन है। मेरी प्राथमिकता सभी कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करना है। केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर हर व्यक्ति तक पहुँचाना है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष किरण बौठियाल, अजय शंकर ढौढिँयाल, धर्मेन्दर नेगी,चन्द्रकाँत दिर्वेदी, प्रवीण कुकशाल, मुकेश अग्रवाल, हरीश गौड,सुनीता देवी, सूर्यदेव शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!