कोटद्वार महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमागहमी, 2729 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य तय

कोटद्वार। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को पौड़ी जिले के कोटद्वार महाविद्यालय सहित जयहरीखाल, चौबट्टाखाल और बेदीखाल महाविद्यालय में मतदान जारी है।


कोटद्वार महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गर्म बना हुआ है। महाविद्यालय में कुल 2729 छात्र-छात्राएं मतदाता हैं, जो अपने छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अब तक करीब 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं और मतदान प्रक्रिया जारी है।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पूरे चुनावी माहौल पर नजर रखी जा रही है।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने अनिकेत डुगलचा को मैदान में उतारा है, जबकि जय हो छात्र संगठन से स्वाति रियाल प्रत्याशी हैं। वहीं मनीष नेगी वन्दे मातरम प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष पद पर क्षितिज अग्रवाल, प्रेरणा और नागेंद्र सिंह बिष्ट के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर मानस काला, शिवम और आदित्य पटवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

सह-सचिव पद पर अंकिता जदली, काजल और अंजली ने नामांकन कराया है। कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी एकमात्र प्रत्याशी हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर उज्जवल गौड़ और प्रेरणा मैदान में हैं।

छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। प्रत्याशी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!