बीरोंखाल की बदहाल सड़कों को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी, विक्रम रावत ने दिया समर्थन

पौड़ी । बीरोंखाल ब्लॉक की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर *नयारघाटी महापंचायत बीरोंखाल* के बैनर तले बीरोंखाल बाजार में 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हुआ क्रमिक अनशन एवं धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का समर्थन मिल रहा है।
धरने के तीसरे दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं गढ़वाल मोटर्स यूजर्स बीरोंखाल के वर्तमान अध्यक्ष *राजेश कंडारी* ने थलीसैंण से समर्थन देने पहुंचे।


क्रमिक अनशन के पहले दो दिनों तक अनशन पर बैठे राज्य आंदोलनकारी नंदकिशोर नौटियाल के स्थान पर तीसरे दिन विक्रम सिंह रावत और आमकुलाऊं गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह कंडारी क्रमिक अनशन पर बैठे। सड़क सुधार की मांग को लेकर जारी इस आंदोलन में लोगों की भागीदारी लगातार बनी हुई है।

इस दौरान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत, जिला उपाध्यक्ष मनोज टम्टा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ थलीसैंण के अध्यक्ष ललित मोहन भारती तथा विधानसभा चौबट्टाखाल के यूथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विमल सिंह कोहली अर्पित ने भी धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।

धरनास्थल पर राज्य आंदोलनकारी नंदकिशोर नौटियाल, मंगत सिंह शाह, ज्येष्ठ प्रमुख बीरोंखाल कुलदीप सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमन बौड़ाई, त्रिलोक सिंह बिष्ट, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र पटवाल और मनवर सिंह रावत सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!