कोटद्वार । लालपानी–स्नेह क्षेत्र में लगातार बाघ एवं गुलदार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। गुलदार ने कई बार मवेशियों के साथ-साथ आम इंसानों पर भी हमला किया है।

क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं किसी भी अनहोनी से बचाव की कामना के लिए सिद्धपीठ श्री सिद्धबाबा मंदिर स्नेह में बाबा के नाम पर यज्ञ एवं रोट काटने का धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

जिससे सभी क्षेत्रवासी बाबा के चरणों में प्रार्थना करेंगे और साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने लोगों से अनुरोध किया है कि

इस जनकल्याण एवं धार्मिक आयोजन में सभी क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनें और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
स्नेह में गुलदार के बचाव और सुरक्षा के लिये स्थानीय ग्रामीणों करेंगे यज्ञ एवं रोट काटने का धार्मिक आयोजन















Leave a Reply