सतपुली। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने अपनी साथ ही सभी पार्षदगणों नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों की और से डेंगू के बचाव को लेकर जनता से अपील की है।
उन्होंने अपील में कहा है कि
1- डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए अपने आस-पास पानी एकत्रित न होने दें साथ ही कूलर का पानी साफ रखें।
2- स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करें।
3- नालियों में कूड़ा करकट न फेंके और न ही गंदगी होने दें।
4- सार्वजनिक जगहों, घरों, एवं नालों में पानी व्यर्थ न बहने दें।
5- नगर पंचायत सतपुली को स्वच्छ, सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
7- घरों का कूड़ा कूड़ेदान या कूड़े वाली डोर टू डोर वाली गाड़ी में ही पृथक-पृथक डालें।
8- यूजर चार्ज का समय पर भुगतान करें जिससे नगर पंचायत सतपुली में विकास कार्य हो सके।
9- नगर पंचायत सतपुली में जो भी समस्याएं है उसमें जनता उनके टॉल – फ्री न0 601386297217 पर डायरेक्ट कॉल कर सकते है।
10- स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का समय-समय पर पालन करें।















Leave a Reply