ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल ने किया विरोध प्रदर्शन

पौड़ी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल द्वारा हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विजय शंखनाद रैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनमानस जो रैली में आ रहे थे ।

उन्हें अनावश्यक रोकने का काम किया गया एवं उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने एवं नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक/ उपद्रवी तत्व कहे जाने के खिलाफ आज बीरोंखाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं S.S.P नैनीताल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।


प्रदेश सचिव राजेश कंडारी के नेतृत्व में आहूत कार्यक्रम में पंचायतीराज प्रकोष्ठ के महासचिव विक्रम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल के पूर्व अध्यक्ष महिपाल शाह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल के पूर्व अध्यक्ष

जयदेव सिंह , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह नेगी,युवा कांग्रेस बीरोंखाल के अध्यक्ष अमन बौड़ाई, युवा कांग्रेस बीरोंखाल के महासचिव रितिक नेगी, देशबंधु बिष्ट, नागेन्द्र शर्मा, प्रधान संघ बीरोंखाल के अध्यक्ष संदीप गुसाईं, प्रधान धोबीघाट त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रधान अरकंडाई अर्जुन सिंह गुसाईं, पूर्व प्रधान विष्णु सिंह रावत, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, मन्नू भाई,राजेश बंगारी, धीरा भाई सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!