लैन्सडौन। उपवन संरक्षक, तरूण एस० कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैन्सडौन के निर्देशनुसार स्वागती केन्द्र कोटद्वार कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग में विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष में कालागढ टाइगर रिजर्व प्रभाग व भारतीय वन्य जीव ट्रस्ट (WTI) के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी , सोनानदी उप प्रभाग कोटद्वार सुश्री शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी अदनाला उप प्रभाग, लैन्सडौन, राजीव बिष्ट, वाइल्ड लाइफ एवं कर्मचारी तथा मेहरबान सिंह कण्डारी विद्या मंदिर के लगभग 20 एवं हेरिटेज पब्लिक स्कूल के 10 छात्र/छात्राओ ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को ‘द ऐलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेन्ट्री दिखाई गई। डॉक्यूमेन्ट्री के माध्यम से एलीफेंट कैपस के महत्व तथा हाथियों की देखभाल उनके आहार एवं व्यवहार के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी तथा हाथियों के संरक्षण उनके प्राकृतिक आवास तथा मानव हाथी सहअस्तित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
डॉक्यूमेन्ट्री प्रदर्शन के उपरान्त छात्र-छात्राओं के लिये क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आरोही रावत ने प्रथम स्थान तुषार रावत ने द्वितीय स्थान एवं संकदा भडारी ने तृतीय एवं अशिका रावत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
अन्त में प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर सभी उपस्थित छात्र/छात्राओं एंव सदस्यों को मिष्ठान एंव सूक्ष्म जलपान वितरण कर कार्यक्रम आयोजन का समापन किया गया।















Leave a Reply