आखिर क्यों है शहर में कबाड़ीयो के हौसले इतने बुलंद , पुलिस ने चोरी के मामले में 2 कबाड़ी सहित 2 नाबालिको को किया गिरफ्तार

कोटद्वार। नगर निगम में कार्यरत विकास द्वारा कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि नगर निगम द्वारा पुलों पर लगाई गई तिरंगा लाइटों की विद्युत तार अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध कोतवाली में मु0अ0सं0-120/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी की कार्रवाई की गई। तकनीकी एवं मैनुअल जांच के आधार पर पुलिस टीम को मामले में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कुशल पतारसी सुरागसी के परिणामस्वरूप आज को पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ के दौरान किशोरों द्वारा चोरी की गई विद्युत तारों को कबाड़ियों को बेचने की जानकारी दी गई।


प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 कबाड़ियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नगर निगम के विद्युत खंभों से चोरी की गई लगभग 40 मीटर विद्युत तार एवं करीब 05 किलो जली हुई कॉपर तार बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सवाल यह उठता है किसकी सह पर शहर में कबाड़ियों के हौसले इतने बुलंद है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
आमिर निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार
ऋतुराज निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर
02 विधि विवादित किशोर संरक्षण में
पुलिस टीम में।
1- उ0नि0 विनोद कुमार चपराना
2- हेड कांस्टेबल करण यादव
3- कांस्टेबल चंद्रपाल
4- कांस्टेबल अनुज त्यागी
5- होमगार्ड कुलदीप प्रजापति
6-0 म0का0 नेहा रावत शामिल रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!