गुलदार ने किया 8 वर्षित बच्ची पर हमला, मां ने जान पर खेलकर बचाई जान

कोटद्वार। नगर निगम के स्नेह क्षेत्र में देर शाम घर के आंगन में खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।


गनीमत रही कि बच्चे की मां ने साहस दिखाते हुए गुलदार का पीछा किया और डंडे से हमला कर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। घायल बच्चे का बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम करीब 7 बजे की है।

बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक गुलदार उसे उठाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मौजूद उसकी मां गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी। मां ने डंडे से गुलदार पर हमला किया, जिसके बाद बच्ची उसके मुंह से छूट गया। गुलदार इसके बाद घने जंगल में भाग गया। घटना के बाद मां अपने परिजनों से मिलकर आनन-फानन में घायल बच्ची को बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार जारी है। गुलदार के हमले में बच्ची के गले पर जख्म आए हैं। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत सामान्य बताई है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण गुलदार को मारने की मांग कर रहे है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!