वन विभाग में हुये हाथी के 5 दांत गायब , वन गुर्जरों ने लगाया मारपीट का आरोप

कोटद्वार। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश पर राज्य के विभिन्न रेंज कार्यालयों में जब्त या बरामद हाथी दांतों की जांच व गणना की जा रही थी।


इसी दौरान 18 अक्टूबर को जब लालढांग रेंज स्टोर की गणना हुई, तो वहां रखे 5 हाथी दांत गायब मिले। गायब हुए पांचों हाथी दांतों का कुल वजन लगभग 35 किलोग्राम से अधिक है।

जो कि तस्करी की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील और कीमती माने जा रहे हैं। हाथी दंत गायब होने के बाद लैंसडौन वन प्रभाग ने वन गुर्जरों से पूछताछ की लिए दो वन गुर्जरों को पकड़ लिया है।

जिसमें आज वन गुर्जरों ने चिल्लरखाल वन विभाग की चौकी में एकत्र होकर जमकर हंगामा काटा और वन विभाग से दोनों वन गुर्जरों को छोड़ने के लिए आग्रह किया।

लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ तरुण एस ने बताया कि हाथी दांत चोरी होने के मामले में शक के आधार पर इन दोनों वन गुर्जर से पूछताछ की जा रही है। वहीं वन गुर्जर समाज ने वन विभाग की इस कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भी वन विभाग किसी मामले में घिरता है तो वह इसका ठीकरा वन गुर्जरों पर फोड़ते है जो गलत है। अगर जल्दी ही वन विभाग दोनों वन गुर्जरों को नहीं छोड़ता है तो वन गुर्जर समाज को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!