वीवी द्वारा अनावश्यक परीक्षा शुल्क लेने पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोटद्वार । श्रीदेवसुमन उत्तराखण्ड विवि बादशाहीथोल टिहरी गढवाल द्वारा b.e.d प्रथम सेम० में परीक्षा शुल्क पहले की अपेक्षा ज्यादा लेने पर आज छात्रों ने तहसील परिसर में आकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल श्रीदेवसुमन उत्तराखंड वीवी टिहरी गढ़वाल के लिए ज्ञापन दिया है।


छात्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी परीक्षा का शुल्क 2960 ₹ लिया जा रहा है जबकि पूर्व में वार्षिक पाठ्‌यक्रम के अंतर्गत परीक्षा शुल्क 2760 ₹ लिया जाता था

उत्तराखण्ड के कुमाऊँ एवं सोवन सिंह जीना विवि में इसी वर्ष प्रथम सेम० परीक्षा शुल्क 1850 र तथा गढ़वाल विवि में 1750₹ शुल्क लिया गया। इस प्रकार वार्षिक परीक्षा से सेमेस्टर परीक्षा का शुल्क होना सामाजिक न्याय के विरुद्ध हैं। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा है
कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो वो आगे चलकर आमरण अनशन के लिये तहसील परिसर में बैठेंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!