कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग ने एडवर्ड जेम्स कार्बेट की 151वीं जयन्ती मनाई

लेंसडाउन। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के अन्तर्गत स्वागती केन्द्र कोटद्वार में एडवर्ड जेम्स कार्बेट की 151वीं जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी।


बताते चले कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के अन्तर्गत स्वागती केन्द्र कोटद्वार में उप वन संरक्षक तरुण एस0 का०टा०रि०प्र० के नेतृत्व में एडवर्ड जेम्स कार्बेट की 151वीं जयन्ती मनाई गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वल्लित कर कार्बेट के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उप वन संरक्षक का०टा०रि०प्र० और अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन शैली के बारे विस्तार पूर्वक बताया और उनके शिकारी से एक महान संरक्षणवादी बनने के जीवन सफर को याद किया।

जयंती आयोजन में मेहरबान सिंह कण्डारी विद्या मंदिर के लगभग 40 छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई साथ ही उपहार बाटकर सुक्ष्म जलपान कराकर कार्बेट के जीवनी से सम्बन्धित कार्बेट लैगेसी फिल्म दिखाई गई।
इस मौके पर तरूण एस०, उप वन संरक्षक कालागढ टाइगर, रिजर्व प्रभाग लैन्सडौन अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी सोनानदी उप प्रभाग कोटद्वार शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी अदनाला उप प्रभाग लैन्सडौन हरेन्द्र सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी पाखरौ रेंज अमोल ईष्टवाल, वन क्षेत्राधिकारी पलेन रेंज कु० रूपा रानी, वन क्षेत्राधिकारी अदनाला रेंज कृति नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, मैदावन रेंज राजीव बिष्ट, वाइल्ड लाइफ एवं कर्मचारी तथा मेहरबान सिंह कण्डारी विद्या मंदिर, अपर कालाबढ, कोटद्वार के लगभग 40 छात्र/छात्राए उपस्थित रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!