पार्षद सौरव नौडियाल बने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी

कोटद्वार। पार्षद सौरव नौडियाल को भाजपा खेल प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। बताते चले कि सौरव ने खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का भी संकल्प लिया है उन्होंने
भाजपा खेल प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
उन्होंने आगे कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध हों, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाए।

Oplus_0


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से खेल गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी तथा खिलाड़ियों को संगठन से जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंत में सौरव नौडियाल ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर खेल संस्कृति को मजबूत बनाने और प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!