नकली सोने के सहारे असली दौलत बटोरने वाले 3 शातिर ठगों को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटद्वार। स्थानीय निवासी विभाष अग्रवाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि रघुवीर नाम का व्यक्ति उनके पास आया तथा स्वयं को कोटद्वार निवासी बताते हुए आर्थिक आवश्यकता होने की बात कहकर अपनी एक अंगूठी गिरवी रखकर मेरे से 25,000 रू0 उधार ले गया तथा कुछ समय पश्चात उसने पैसे लौटाकर अपनी अंगूठी मेरे से प्राप्त कर ली उक्त व्यक्ति पुनः अपने एक अन्य साथी के साथ उनकी दुकान पर आया तथा अपनी पुत्री के विवाह हेतु धन की आवश्यकता होने की बात कही।


उसने कुछ सोने के पेंडल देकर उनके बदले तैयार आभूषण एवं नगद धनराशि देने का अनुरोध किया। पूर्व में कई बार लेन-देन होने तथा विश्वास स्थापित होने के कारण मेरे द्वारा उसे कुछ आभूषण तथा ₹8,00,000/- नगद धनराशि दे दी गई। बाद में जब दिए गए आभूषणों की जांच कराई गई तो ज्ञात हुआ कि रघुवीर द्वारा दिए गये आभूषण सोने के आभूषण न होकर नकली हैं। इसके उपरांत मेरे द्वारा रघुवीर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला व उससे किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं हो पाय। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-158/26, धारा- 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
ठगी की घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल एवं संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई तथा समानांतर रूप से सर्विलांस एवं पतारसी-सुरागरसी की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान लगभग 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त गण घटना करने के लिय बस से कोटद्वार आये थे तथा घटना करने के पश्चात नजीबाबाद चले गये थे। जिसके बाद अभियुक्तों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई मेहनत, सटीक सूचना, आपसी समन्वय व मुखबिर की सूचना उपरोक्त ठगी की घटना में संलिप्त राजस्थान निवासी 3 अभियुक्तों रघुवीर नायक, विक्रम भोपा व बलवीर नायक को रेलवे स्टेशन कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के पास से 06 लाख रुपये नगद व पीली धातु (सोने) की 04 चेन बरामद की। प्रकरण में प्रकाश में आये एक नामजद/वांछित अभियुक्त नीरज, निवासी- खेड़ा राजस्थान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!