कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती के आदेशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार Lfm भूपेश त्यागी के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत नीलकंठ मोटर मार्ग में स्थित सभी होटलों/ गेस्ट हाउस/ढाबों/

भोजनालयों आदि का फायर ऑडिट/निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का निरीक्षण किया गया व निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रभारी महोदय द्वारा उक्त होटल/ गेस्ट हाउस/ ढाबों, भोजनालयों में उपस्थित समस्त कार्मिकों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया।
फायर टीम द्वारा नीलकंठ कांवड़ यात्रा मार्ग में स्थित सभी होटल, ढाबों का किया फायर रिस्क निरीक्षण















Leave a Reply