प्रवीण भाटिया उर्फ भंजू बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष, भंजू चाचा भंजू भाई के नाम के लगे जिंदाबाद के नारे, झूम उठे समर्थक
![प्रवीण भाटिया उर्फ भंजू बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष, भंजू चाचा भंजू भाई के नाम के लगे जिंदाबाद के नारे, झूम उठे समर्थक](https://voiceofkotdwar.com/wp-content/uploads/2024/05/20240526_172711.jpg)
कोटद्वार। व्यापार संघ का चुनाव विधिवत रूप से संपन्न हो गया है कोटद्वार व्यापार संघ के नए अध्यक्ष प्रवीण भाटिया को क्षेत्र की व्यापारियों के द्वारा भारी समर्थन दिया गया। वही विक्की गोयल महामंत्री, सुबोध कंडवाल कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने कामयाब साबित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग ने बताया कि आज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव हुए हैं सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।
ko
अध्यक्ष पद पर प्रवीण भाटिया भंजू और सुबोध गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता और सुबोध कर्णवाल और महामंत्री पद पर नवीन गोयल और मनोज अग्रवाल चुनाव मैदान में उतरे थे। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग ने बताया कि मतगणना के बाद आए चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद प्रवीण भाटिया को 1023 मत और उनके प्रतिद्वंदी सुबोध गर्ग को 410 मत मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता को 645 मत और सुबोध कर्णवाल को 778 मत मिले। महामंत्री पद पर नवीन गोयल को 969 मत और मनोज अग्रवाल को 448 मत मिले हैं। पहले राउंड में प्रवीण भाटिया को 289 और सुबोध गर्ग को मात्र 117 मत मिले। दूसरे राउंड प्रवीण भाटिया को 389 मत और सुबोध गर्ग को 119 मत मिले हैं। तीसरे राउंड में प्रवीण भाटिया को 345 मत और सुबोध गर्ग को 94 मत मिले।