इंद्रानगर आमपड़ाव के परिवारों की समस्या को लेकर सांसद अनिल बलूनी से मिले पत्रकार नितिन अग्रवाल

वर्षों से रह रहे परिवारों को हटाने की कार्रवाई का मामला उठाया, सांसद ने संबंधित विभागों और सेना अधिकारियों से वार्ता का दिया भरोसा
कोटद्वार। इंद्रानगर आमपड़ाव क्षेत्र में वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र की समस्या एक बार फिर प्रमुखता से उठाई गई है। इस मामले के समाधान की मांग को लेकर वरिष्ठ पत्रकार नितिन अग्रवाल ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इन


मुलाकात के दौरान नितिन अग्रवाल ने सांसद के समक्ष इंद्रानगर आमपड़ाव क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं और वर्षों से वहां रह रहे परिवारों को हटाए जाने की कार्रवाई से उत्पन्न स्थिति को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सामने लंबे समय से गंभीर संकट बना हुआ है और मामले में मानवीय एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से समाधान की आवश्यकता है।

Oplus_0


पत्रकार नितिन अग्रवाल ने सांसद से मांग की कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्रवासियों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को राहत मिल सके।

Oplus_0


गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा सेना विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उचित समाधान की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। सांसद के इस आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों को समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!