उत्तरप्रदेश के बालक की पौड़ी पुलिस ने की मदद, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने ब्लड डोनेट कर बचाई जान
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के एक बालक को पौड़ी पुलिस ने ब्लड दान कर मदद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह के द्वारा पूर्व से ही निर्देशित किया गया है कि जरूरतमंद की हमेशा मदद करनी चाहिए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल व क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली के द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को पीड़ित और जरूरतमंद की हर संभव मदद करने के लिए समय- समय पर प्रेरित किया जाता रहता है।
जिसमे आज समाजसेवी दलजीत सिंह द्वारा फोन आया कि एक ग्यारह वर्षीय बालक बेस हॉस्पिटल में भर्ती है जिसे ब्लड की अति आवश्यकता है। इस सूचना पर ahtu कोटद्वार के अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह के द्वारा अभिलंब बेस हॉस्पिटल जाकर जरूरतमंद बालक अभय पुत्र पवन कुमार निवासी ढकिया बामन सराय थाना नगीना, बिजनौर उत्तर प्रदेश को एक यूनिट ब्लड देकर मदद की गई।
पौड़ी पुलिस के इस कार्य के लिए बालक के परिजन और स्थानीय जनता के द्वारा काफी सराहना भी की गई।