कोटद्वार। कोटड़ीढांग स्नेह क्षेत्र में गुलदार का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा सोमवार सुबह-सुबह लगभग 8 बजे गुलदार ने फिर एक गाय के बछड़े को घायल कर दिया।
बताते चले कि सुबह 8 बजे राजकीय इंटर कालेज कोटड़ीढांग की बिल्डिंग के पीछे सिंचाई विभाग की नहर में फंसे बछड़े को गुलदार ने घायल किया उस समय विद्यालय में प्रार्थना संचालित हो रही थी।
गौरतलब है उस समय विद्यालय संचालित था। गनीमत है कि गुलदार ने किसी विद्यार्थी पर हमला नहीं किया। गुलदार के हमले के बाद पूरे विद्यालय सहित गांव में दहशत फ़ैल गई है। अविभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं। विद्यालय में अविभावकों का तांता लगना शुरू।
हालांकि वन विभाग ने दो दिन पहले पिंजरा लगाया है परन्तु गुलदार पिंजरे में न आकर लगातार हमले पर हमला कर रहा है।
शनिवार को भी गुलदार द्वारा सुबह-सुबह ही राम सिंह चौहान कोटड़ीढांग को घायल किया था। गुलदार की हरकतों से वन विभाग के साथ सनेह क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ गई है। जिस प्रकार आज सोमवार को स्कूल समय पर गुलदार ने स्कूल के पास ही बछड़े को घायल किया उससे स्कूली बच्चों की जिंदगी को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
जानकारी देते चले कि जिस जगह गुलदार ने बछड़े को घायल किया है वहां पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय इंटर कालेज कोटड़ीढांग संचालित है।








Leave a Reply