सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली में छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर एनएसयूआई ने निर्विरोध जीत दर्ज की । महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. किशोरी लाल शाह की देखरेख में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर दीपांशी, महासचिव पद पर सुमन, सहसचिव पद पर सोनाली, कोषाध्यक्ष पद पर चांदनी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर शौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके बाद विजयी प्रत्याशियों सहित छात्र छात्राओं और संगठन और कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों ने विजयी जुलूस निकाला।













Leave a Reply