हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गंग नहर में कथित रूप से चिकन बिरयानी फेंके जाने को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें ज्वालापुर के लालपुल के पास नॉनवेज की दुकान चलाने वाले दो युवकों ने बचा हुआ सामान गंग नहर में डाल दिया। उन्हें ऐसा करते देख कुछ स्थानीय लोगों को ने पकड़ लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक ने गंगा में सामग्री डाल रहे युवकों से हाथापाई और गाली गलौज भी की। मामले में साधु संत और हिंदूवादी संगठन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।














Leave a Reply