अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 6 वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार चल रहे अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।


इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित ठिकानों पर दबिश एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए न्यायालय से जारी वारंटों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से 08 मामलों में फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण में।
1. चन्दन सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी गाड़ीघाट, कोटद्वार
सम्बन्धित वाद संख्या 2017/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
2. विनोद भाटिया पुत्र खुशाल चन्द भाटिया, प्रोपराइटर मैसर्स सिद्धबली मोबाइल शॉप, स्टेशन रोड, कोटद्वार; स्थायी पता काशीरामपुर मल्ला, कोटद्वार।
सम्बन्धित वाद संख्या 1606/2022, धारा 138 एनआई एक्ट।
3. अजय प्रकाश पुत्र आकाश, निवासी रसीदिया मस्जिद के पास, लकड़ीपड़ाव, कोटद्वार।
सम्बन्धित वाद संख्या 669/2026 एवं 267/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम।
4. जितेन्द्र पुत्र स्व0 बचन सिंह, निवासी ग्राम नन्दपुर, पट्टी मोटाढांक, कोटद्वार।
सम्बन्धित वाद संख्या 2368/2023, धारा 138 एनआई एक्ट।
5. आदेश चौधरी पुत्र स्व0 विद्यारतन, निवासी गौड़ चक्की, मवाकोट, कोटद्वार।
सम्बन्धित वाद संख्या 3421/2023, धारा 138 एनआई एक्ट।
6. श्रीमती सीमा पत्नी विनय नेगी, निवासी निकट दुर्गा ज्वेलर्स, शनिदेव मंदिर के पास, दुर्गापुरी, मोटाढांक, कोटद्वार।
सम्बन्धित वाद संख्या 1960/2022, धारा 138 एनआई एक्ट।

पुलिस टीम में।
उ0नि0 शैदुल बहार
उ0नि0 शोयब अली
उ0नि0 वेद प्रकाश
हे0का0 राकेश आजाद
हे0का0 सुनील मलिक
हे0का0 करण
का0 अनूप
का0 कुलदीप
का0 सुरेश शाह
महिला का0 करिश्मा शामिल रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!