कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक ने कोटद्वार विधानसभा के वार्ड नं० 31 पदमपुर मोटाढांग के ग्राम उमरावनगर में ₹147.90 लाख की लागत से उत्तराखंड जल संस्थान राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत मोटाढांग पेयजल योजना के तहत नलकूप का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मोटाढांग पेयजल योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाला यह नलकूप क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित अनेक योजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए,।
ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।















Leave a Reply