समाजसेवी बिपिन कैन्थोला की पहल, जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को मिली शैक्षणिक सामग्री

कोटद्वार। क्रेटिव ग्रुप ऑफ़ चेरिटी कला सामाजिक संस्था ने इंटर मीडिएट विद्यालय मोहनचट्टी के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। संस्था के समाजसेवी बिपिन कैन्थोला ने जरूरतमंद बच्चों को जूते कॉपी वितरित की यह पहल समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कैन्थोला ने इस दौरान कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होती है।

उन्होंने जोर दिया कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कई बार आर्थिक अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री समय पर नहीं मिल पाती है। ऐसे में छोटे-छोटे प्रयास भी उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

कैन्थोला ने आगे कहा कि संस्था समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों के सहयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षकों ने कैन्थोला और संस्था का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे प्रयासों को दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव प्रवीन रावत, पी टी ए अध्यक्ष विनोद जुगरान,विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश डबराल,अनिता बौठियाल,गौरव कांत,सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने बिपिन कैन्थोला का धन्यवाद किया और संस्था द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की प्रशंसा व संस्था के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद दिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!