कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार ने अधिष्ठापन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। डिस्ट्रिक गवर्नर पायल गौड़ ने वर्ष 2026- 2027के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, सचिव सुश्री वीना रावत व उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर व काॅलर पहनाकर पद भार ग्रहण कराया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रो• पायल गौड़ ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व में लाखो रोटेरियन देश सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते है । उन्होंने महिलाओ के सशक्तिकरण तथा शिक्षा व साक्षरता के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने रोटरी क्लब कोटद्वार के कार्यो की प्रशंसा की ।
समारोह मे निवर्तमान अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने विगत रोटरी स़त्र में क्लब की सफलता के लिये अग्रणी होकर कार्य करने वाले समस्त रोटेरियन्स का आभार व्यक्त किया तथा आगामी सत्र में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया एवं निवर्तमान सचिव विजय कुमार ने वर्ष 2025-2026 मे किए गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि क्लब रोटरी के सभी आयामो मे सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा क्लब सदस्यो में इस भूमिका को जागृत रखने के लिए उनकी भूमिका सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी व सचिव वीना रावत ने आगामी वर्ष मे किए जाने वाले कार्यो का व्यौरा दिया ।
इसी के साथ सभी सदस्यों को पायल गौड़ ने शपथ दिलाई कार्यक्रम का संचालन विपिन बक्शी ने किया ।
इस अवसर पर क्लब पत्रिका मालिनी के सम्पादक वाई पी गिलरा ने मालिनी प्रत्रिका के47 वे वर्ष के पहले अंक का विमोचन मुख्य अतिथि से करवाया गया ।















Leave a Reply