भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वि.वि. के कुलपति प्रो० ए०के० शर्मा व प्रतिकुलपति प्रो० पी० एस० राणा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कुलपति प्रो० शर्मा द्वारा जहां गुरु व गोविन्द की तुलना कबीर दास के दोहे से की वहीं प्रो० राणा ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी व गुरु शब्द की महत्ता पर प्रकाश डाला। वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास को भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि आज उनकी जन्म शताब्दी है। कार्यक्रम समन्वयक ज्योति नेगी ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में अरुण कुमार, डा. अभिषेक शर्मा, शिवानी, श्वेता,पंकज, राहुल, विकास, शैलेश, कमल, हिमांशु, रोहित, सुमन, पिंकी, साक्षी, कुसुम सभी शिक्षक व कर्मचारी सम्मिलित हुए।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह , डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने सभी शिक्षकों, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई भी दी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!