कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग ने दो दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

लैन्सडौन । कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैन्सडौन की अदनाला रेंज के अन्तर्गत रथुवाढाब स्थित वन विश्राम भवन में दो दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सुश्री रूपा रानी, वन क्षेत्राधिकारी, अदनाला रेंज द्वारा किया गया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सुश्री रूपा रानी, वन क्षेत्राधिकारी, अदनाला रेंज द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं ग्रामीणों का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सुश्री शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अदनाला उप प्रभाग, लैन्सडौन द्वारा अमित श्रीवास्तव को पौधा भेंट कर उनका अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर लैन्सडौन ट्रिप ट्रैवल्स कैफे के संस्थापक अमित श्रीवास्तव ने होम स्टे सम्बन्धी विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसके लिये अमित श्रीवास्तव द्वारा तीन मुख्य बिन्दुओं इनटेन्शन, रिर्सोसेस, ऑपरेशनल पर फोकस किया गया तथा उनके द्वारा अपना व्यक्तिगत कैफे / होम स्टे संचालन के अनुभव साझा किये गये।

उनके द्वारा अवगत कराया कि उनके द्वारा देवीखाल गांव, पौड़ी गढ़वाल से स्थानीय ग्रामीणों को एक छन्नी को पर्यटन स्थल में बदलकर रोजगार होम स्टे स्थापित किया गया, साथ ही साथ उनके द्वारा स्थानीय उत्पादो (मंडवा, झंगोरा, गडेरी, पहाड़ी घी आदि) को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा स्थानीय युवाओं को ग्राम में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के बारे में प्रोत्साहित किया गया। पुराने घर भी कम लागत में जीर्णोधार कर होम स्टे का महत्वपूर्ण विकल्प हो सकते हैं।

इस मौके पर स्थानीय होम स्टे संचालक मनोज नेगी, शिवांग नेगी, बच्चन सिंह द्वारा अपने अनुभव साझा किये गये। लैन्सडौन ट्रिप ट्रैवल्स कैफे के संस्थापक अमित श्रीवास्तव द्वारा लेटरल मार्केटिंग व सोशल मीडिया मार्केटिंग के विषय पर गहन जानकारी साझा की। इस अवसर पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन के उप वन संरक्षक, तरूण एस० जी द्वारा भी उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर होम स्टे स्थापित करने व वन एवं पर्यावरण को संरक्षित कर पक्षी फोटोग्राफी, नेचर ट्रेल वॉक, जैसे विकल्पों पर बल दिया गया, जिससे वन एवं रोजगार संतुलित रूप से स्थापित हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 स्थानीय प्रशिक्षणार्थी, वन विभाग के अधिकारी तरूण एस०, उप वन संरक्षक, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन, सुश्री शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अदनाला उप प्रभाग, लैन्सडौन, अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, सोनानदी उप प्रभाग, कोटद्वार अमोल ईष्टवाल, वन क्षेत्राधिकारी, पलैन रेंज, कृति नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, मैदावन रेंज तथा वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!