पौड़ी। पौड़ी जिले के अमोठा एकेश्वर रोड़ पर चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब की सप्लाई करते हुए एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को आबकारी विभाग की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा है… आबकारी विभाग ने 8 पेटी अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है… 28 वर्षीय युवक मुकेश गुसाईं के साथ ही कल्जीखाल ब्लॉक के एक बीडीसी मेंबर रोहित अंथवाल को आबकारी विभाग ने अवैध शराब और एक कार के साथ मौके से गिरफ्तार किया है.. आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शराब तस्कर लंबे समय से पहाड़ों में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे थे। दोनों आरोपियों को कोटद्वार पुलिस हिरासत में रखा गया है।
आबकारी विभाग ने 8 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार















Leave a Reply