कोटद्वार। डॉ पितांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी के छात्राओं ने एडीबी के द्वारा कराये जा रहे कार्य पर सवाल उठाए है।
छात्राओं ने बताया कि कॉलेज परिसर पर मानकों के अनुरूप ओवरहेड टैंक का कार्य चल रहा है।
कार्य के दौरान उनके प्रैक्टिस ग्राउंड की सेफ्टी वॉल को तोड़ दिया गया जिससे बाहर से आए छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
साथ ही ग्राउंड को भी काफी क्षतिग्रस्त कर दिया है उन्होंने आगे बताया कि निर्माण कार्य में काम कर रहे श्रमिकों के पास न तो कोई सुरक्षा के उपकरण है जिससे कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
















Leave a Reply