कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायिका ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड नं 13 आमपड़ाव में एक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस सहायता से परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना केवल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समय पर सहायता पहुंचे, ताकि किसी भी व्यक्ति को आर्थिक तंगी के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। इस परिवार को आर्थिक मदद के लिये महिला भाजपा नेता शबनम सैफी का अहम योगदान रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की एक परिवार की आर्थिक मदद















Leave a Reply