कोटद्वार। वरिष्ठ पत्रकार नितिन अग्रवाल ने एक बार फिर आमपड़ाव क्षेत्र का एक और मामला उठाया है इस बार उन्होंने वर्षों से जर्जर पड़ी एक रोड का सौंदर्यीकरण का मामला उठाया जिस पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण से मुलाकात कर आमपड़ाव में आर्मी कैंटीन के निकट से मीट मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाकर सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

बताते चले कि आमपड़ाव, इंद्रानगर में आर्मी कैंटीन के निकट से मीट मार्केट की ओर जाने वाला मार्ग क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। उक्त मार्ग की चौड़ाई लगभग 12 फीट तथा लंबाई करीब 1,000 फीट है। यह मार्ग काफी पुराना हो चुका है और वर्तमान में इसकी स्थिति जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।

Oplus_131072
उक्त मार्ग की लंबे समय से उचित मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण न होने के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की वर्तमान स्थिति से क्षेत्रवासियों को असुविधा होती है तथा भविष्य में मार्ग की स्थिति और खराब होने की भी आशंका है।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करवाकर आवश्यकतानुसार सड़क का निर्माण एवं सुधार कार्य करवाने तथा मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मार्ग का सौंदर्यीकरण भी हो सकेगा।















Leave a Reply