पौड़ी। जनपद पौड़ी में भाजपा को झटका लगा है पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब आठ साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से नाता तोड़ लिया।
यशपाल बेनाम के इस फैसले से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक और पालिकाध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे बेनाम के अगले कदम पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।
बेनाम ने स्पष्ट किया है कि वह जल्द ही अपने आगामी राजनीतिक फैसले का ऐलान करेंगे। हालांकि, उन्होंने फिलहाल अपने अगले कदम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में उनके भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चाएं शरू हो गई हैं।
यशपाल बेनाम के भाजपा छोड़ने के फैसले को पौड़ी जनपद की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि वह आगे किस राजनीतिक दल के साथ जुड़ते हैं या अपनी भावी रणनीति को लेकर क्या फैसला लेते हैं। उनके अगले ऐलान से जिले के राजनीतिक समीकरणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।















Leave a Reply