भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने किया होली मिलन का कार्यक्रम

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा स्थानीय मालवीय उद्यान में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ता को होली की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जो हमें प्रेम उत्साह से रहने की प्रेरणा देता है।
जितने रंग गुलाल के उतने ही रंग हमारे जीवन में होने चाहिए।।इस मौके पर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर रंगों के उत्सव होली को मनाने का आह्वान किया।
मालवीय उद्यान कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में घूम कर सभी नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, सुखरों देवी मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष पिंकी खंतवाल ,भाबर मंडल वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अध्यक्ष आशीष रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन सिंह रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, उमेश त्रिपाठी ,रामप्रकाश शर्मा ,मुन्नालाल मिश्रा, धर्मवीर सिंह गुसाई ,हरि पुंडीर, सुनीता कोटनाला , पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह, अनीता आर्य, मोहन सिंह नेगी, जंग बहादुर रावत शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।