केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में विवेक अग्रवाल बने लगातार पांचवी बार अध्यक्ष, प्रतिद्वंदी दीपक बिष्ट को मिले मात्र 2 वोट जीत का ठोक रहे थे दावा

कोटद्वार। केमिस्ट एसोसिएशन के रविवार को हुए चुनाव में विवेक अग्रवाल लगातार पाँचवी बार अध्यक्ष बने है।
चुनाव अधिकारी प्रदीप कुंमार व दिनेश रस्तोगी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु कुल 138 मत पत्र दिये गए जिसमें विवेक अग्रवाल को 132 मत व दीपक बिष्ट को 2 मत प्राप्त हुऐ जबकि 3 मत अमान्य रहे।
सचिव पद हेतु भी कुल 138 मत पत्र दिये गए जिसमें विजय पाल नेगी को 123 जबकि संतोष चंद्र को 12 मत प्राप्त हुऐ जबकि 3 मत अमान्य रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एसोसिएशन के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा कार्य किए जाएंगे।